मानव शरीर से सम्बन्धित कुछ रोचक जानकारी


  • एक वयस्क मनुष्य के शरीर मे कुल 206 अस्थियां (bones) होती है। जिनकी आधी संख्या हाथ और पैरो में है। जन्म के समय शिशु में लगभग 300 छोटी बड़ी होती है, परन्तु शिशु के विकास के समय 94 अस्थियां आपस मे मिलकर 206 रह जाती है । जांघ की हड्डी 'फीमर' सबसे लंबी अस्थि है ओर कान के मध्य भाग में 'स्टेप्स' हड्डी सबसे छोटी होती हैं।
  • मनुष्य का जबड़ा सबसे मजबूत होता है जो लगभग 3 क्विटल वजन उठा सकता है ।
  • शरीर का सबसे बड़ा अंग त्वचा (स्किन) होता है। पुरानी त्वचा शरीर पर लगभग 50 दिन में नई त्वचा में बदल जाती हैं।
  • मनुष्य शरीर मे भी विधुत उत्पन्न होती है और चुम्बकीय विधुत संदेश शरीर के अंगों से संचरित होते रहते है।
  • इसी विधुत धारा से शरीर की तंत्रिकाओ, मासपेशियों व दूसरे अंगों का संचालन होता है ।
  • हमारे होंठ(lips) में तेल ग्रन्थी नही होती, इसलिए सर्दी के मौसम में सबसे पहले होंठ ही फटते है।
  • ह्रदय की पेशियां शरीर की अन्य पेशियों से अधिक सबल व पुष्ट होती है।
  • ह्रदय एक मिन्ट में 72 बार संकुचन और प्रसारण करता रहता है 
  • ह्रदय प्रति घंटा लगभग 350 लीटर रक्त पंप करता है 
  • बचो में नाड़ी दर की औसत बड़ो की तुलना में अधिक होती  है 
  • मानव शरीर  में पाचन का अधिकांश भाग छोटी आंत में होता है 
أحدث أقدم