राजस्थान के प्रमुख वानिकी पुरुस्कार
वानिकी पंडित पुरुस्कार:- किसी जिले में समग्र रूप से वन लगाने ,वनों का विकास करने वाले किसी व्यक्ति या संस्था को दिया जाता हैं।अम्रता देवी स्म्रति पुरुस्कार:- इस पुरस्कार का आरंभ 1994 ई में किया गया, अम्रता देवी ने वृक्षों को बचाने के लिए एक समूह का नेतृत्व किया था जिन्होंने वृक्षों को काटने से बचने के लिए प्राणोत्सर्ग किया था ,यह "राज्य का सबसे प्रतिष्ठित प्रथम राज्य स्तरीय पुरस्कार" है।
वन पहरी पुरुस्कार :- यह पुरस्कार वनों में अवैध वैन कटाव को रोकने के लिये , वनों में अग्नि की रोकथाम वन्य जीव जंतुओं की सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाली संस्थाओं या समितियों को दिया जाता
हैं।
वृक्ष मित्र पुरुस्कार :- यह "राष्ट्रीय समान " वृक्षारोपण के क्षेत्र में तथा बंजर भूमि विकास के अन्य कार्यो में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है ।
वनपाल पुरुस्कार :- वन विभाग में कार्यरत ऑफिसरों, अधीनस्थ वनकर्मियों तथा अन्य श्रेणी के कर्मियों की अच्छी सेवाओं एवं विभाग के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है इनमे क्रमशः सर्वोत्तम वन रक्षक, वन पाल, क्षेत्रीय तथा वन मण्डल चार कोटिया है ।
वानिकी लेखन व अनुसंधान पुरुस्कार :- वानिकी क्षेत्र में मौलिक अनुसंधानपरक कार्य जैसे पुस्तक लेख शोध पत्र आदि लिखने वाले लेखक तथा अनुसंधान कर्ता को यह पुरस्कार दिया जाता है यह तीसरा राज्य स्तरीय पुरुस्कार है ।
वन्य सूचना परुस्कार :- वन्य जीवों का शिकार करने वालो की सूचना अथवा उनके बारे में वन्य जीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों को सूचना देने वाले व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया जाता है राज्य में वन संवर्धन तथा वानिकी क्षेत्र में 14 राज्य स्तरीय ओर 13 जिला स्तरीय वार्षिक पुरुस्कार प्रदान किये जाते है ।