वार्षिक राशिफल 2025
नव-वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल सबके लिए नई उम्मीदें और नए सपने नई खुशिया लेकर आता है। हम में से कुछ के सपने पूरे हो जाते हैं तो कुछ की कई ख्वाहिशें अधूरी रह जाती हैं। आईये हम साल 2025 की सभी राशियों का वार्षिक राशिफल, आर्थिक राशिफल, स्वास्थ्य राशिफल, करियर राशिफल, लव राशिफल और और आप को क्या करना चाहिये और क्या नही।
मेष वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशि वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार नव-वर्ष खुशियों से भरा रहेगा। आने वाला समय आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। वर्ष 2025 की शुरुआत ही वित्तीय लाभ से हो सकती है। देवगुरु बृहस्पति के तीसरे भाव से गोचर आपके जीवन में बहुत ही शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। इस वर्ष आपको अपनी मनपसंद कंपनी में नौकरी मिल सकती है। देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि आपकी इनकम में बढ़ोतरी करेगी। आपको बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2025
वृषभ राशि वालों के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस वर्ष आपको अपने जीवन में सुख और दुख दोनों का मिला-जुला स्वाद चखने को मिलेगा। देवगुरु बृहस्पति का दूसरे भाव से गोचर आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको अपने आर्थिक निर्णय बहुत ही सोच-समझकर लेने होंगे। शेयर मार्किट या सट्टेबाजी से दूर ही रहेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। सेहत की दृष्टि से बात करें तो इस साल आपको उत्तम सेहत का लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि 2025 वार्षिक राशिफल
मिथुन राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह साल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। नव-वर्ष 2025 में आपके जीवन में बहुत कुछ बदलने वाला है। आपकी किस्मत का बंद दरवाजा हमेशा के लिए खुल सकता है। मई 2025 से देवगुरु बृहस्पति आपके प्रथम भाव से गोचर करेंगे जिसके शुभ परिणाम से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और धन-वैभव आएगा। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। मार्च 2025 को शनि का गोचर मिथुन राशि वालों के दशम भाव से होगा। शनि का दशम भाव में गोचर नौकरीपेशा लोगों को उन्नति देगा।
कर्क 2025 वार्षिक राशिफल
कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह साल ठीक-ठाक रहेगा। इस साल आप अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ही सफलता अर्जित कर पाओगे। आपको बस अपने लक्ष्य पर ध्यान रखना है। साल 2025 की शुरुआत से लेकर मई 2025 तक देवगुरु बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते आपके लिए यह समय शुभ रहेगा। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
सिंह राशि राशिफल 2025
सिंह राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार वर्ष का शुरुआती सफर बहुत ही शानदार रहेगा लेकिन वर्ष के मध्य भाग से हालात कुछ बिगड़ सकते हैं। वर्ष 2025 की शुरुआत आपके लिए किसी खूबसूरत सौगात से कम नहीं होगी लेकिन वर्ष का अगला हिस्सा आपके जीवन में कुछ कड़ी चुनौतियां ला सकता है। वर्ष 2025 की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति आपके दशम भाव से गोचर करेंगे जिसे व्यापार, नौकरी व कार्यक्षेत्र का भाव कहा जाता है इसलिए इस दौरान आपको एक नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। मई 2025 से देवगुरु सिंह राशि के एकादश भाव से गोचर करेंगे।
कन्या राशि 2025 राशिफल
कन्या राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह साल बहुत ही शानदार रहेगा। इस साल आपकी किस्मत का बंद दरवाजा हमेशा के लिए खुलने वाला है। वर्ष 2025 आपके जीवन में जबरदस्त उन्नति लेकर आ रहा है। कन्या राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार वर्ष की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति नवम भाव से गोचर करेंगे। मई 2025 से गुरु दशम भाव से गोचर करेंगे। अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक देवगुरु बृहस्पति कन्या राशि वालों के एकादश भाव से गोचर करेगा। देवगुरु बृहस्पति का यह शुभ गोचर पूरे साल आपके जीवन में सुखद परिणाम लाएगा। इस वर्ष 29 मई 2025 से राहु आपके छठे भाव से और केतु बारहवें भाव से गोचर करेगा।
तुला राशिफल 2025
तुला राशि वालों के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार लिए वर्ष 2025 कुछ बड़े बदलावों वाला साल रहेगा। इस साल आपको अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के स्वाद चखने को मिलेंगे। नए साल की शुरुआत में गुरु आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे। मई 2025 से गुरु तुला राशि के नवम भाव से और अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक गुरु तुला राशि के दशम भाव से गोचर करेंगे। यह समय आपके जीवन में शुभता लाएगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक 2025 राशिफल
वृश्चिक राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपके जीवन में सभी काम एक के बाद एक बनते चले जाएंगे। साल 2025 की शुरुआत में गुरु वृश्चिक राशि वालों के सप्तम भाव से गोचर करेगा। मई 2025 से गुरु वृश्चिक राशि वालों के अष्टम भाव से गोचर करेगा।
वार्षिक राशिफल 2025 धनु राशि
धनु राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार साल की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। आपको शुरुआती महीनों में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। साल की शुरुआत में गुरु धनु राशि वालों के छठे भाव से गुजरेगा। मई 2005 से गुरु धनु राशि वालों के सप्तम भाव से गोचर करेगा मई 2025 तक आपका समय कुछ कमजोर रह सकता है। आपके करियर में कई तरह की अड़चने आ सकती है। मई 2025 तक आपको बहुत ही सावधानी से चलना होगा।
मकर राशि 2025 वार्षिक राशिफल
मकर राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए औसत परिणाम लेकर आएगा। मकर राशि वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार साल की शुरुआत में गुरु मकर राशि के पंचम भाव से गोचर करेगा। मई 2025 से गुरु मकर राशि वालों के छठे भाव से गोचर करेगा। अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक गुरु मकर राशि वालों के सप्तम भाव से गोचर करेगा। दिसंबर 2025 से गुरु फिर से छठे भाव में गोचर करेगा। साल 2025 की शुरुआत आपके लिए शानदार रहेगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। विवाहित जोड़ों के लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
राशिफल 2025 कुंभ राशि के लिए
कुंभ राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि वालों के चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे। मई 2025 से गुरू कुंभ राशि के पंचम भाव से और अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक गुरु कुंभ राशि के छठे भाव से गोचर करेंगे। वर्ष की शुरुआत आपके लिए किसी सौगात से कम नहीं होगी। आपका हर काम सफल होगा। साल 2025 की शुरुआत में शनिदेव आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। मई 2025 से राहु कुंभ राशि वालों के प्रथम भाव से और केतु सप्तम भाव से गोचर करेगा जिसके चलते आपके निजी रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
वार्षिक राशिफल 2025 मीन राशि
मीन राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। वर्ष की शुरुआत में गुरु मीन राशि वालों के तृतीय भाव से गोचर करेंगे। मई 2025 से गुरु चतुर्थ भाव और अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक गुरु मीन राशि के पंचम भाव से गोचर करेंगे। दिसंबर 2025 से गुरु फिर से चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। वर्ष 2025 में मीन राशि वालों की किस्मत के सितारे चमकेंगे और आपको हर काम में सफलता मिलेगी।